ABOUT HIMANSHU/NSUI/SURGUJA
HIMANSHU JAISWAL
PRESIDENT NSUI SURGUJA
हिमांशु जायसवाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते है इनके पिता जी कृषक है और माता की शिक्षक इन्होंने अपनी शिक्षा विभिन्न जगहों से किया। स्कूल और कालेजो से मे बहोत से मित्र थे और स्कूली जीवन से ही दूसरे के हक़ ओर अपने साथ गलत कार्यवाही के खिलाफ हमेशा से आंदोलन और लड़ाई लड़ने में अलग आनंद मिलता था स्कूल समय से ही में अपने शहर अम्बिकापुर में एनएसयूआई के झंडे के ताले कई सारे कार्यकर्ता आंदोलन करते दिखते थे जो छात्रों के हक़ के लिए लड़ाई करते थे में उनसे बहोत पर प्रभावित होता था मैंने कभी सोचा नही था कि जिस संगठन के झंडे को देखते हुए स्कूल जाता था कॉलेजो में नारा लगाते थे 2009 के समय कॉलेज में स्थानीय विधायक टी एस बाबा से प्रेरित होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया एवं टी एस बाबा ने मुझे एनएसयूआई का सदस्य के रूप में कार्य करने को कहा जिसके बाद में मुझे जिला के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करने शुभावसर प्राप्त होगा ये मुझे कभी यकीन नही था बस दिल मे सबकी मदद सबका आशीर्वाद साथ सहयोग से सफर की शुरुआत किया हु आगे अब जो भी हु आपके सामने हु।।
2009:- सदस्य के रूप में एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण किया और कॉलेज चुनाव में बतौर मतदाता शामिल हुआ।।
2011:- संगठन चुनाव में एनएसयूआई कॉलेज चुनाव मै शामिल हो कर जिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया और राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी के लिए मतदान किया।।
2013:- संगठन के कॉलेज चुनाव में संगठन की और से राजीव गांधी पी जी कॉलेज अम्बिकपुर में कॉलेज अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुआ ।।
2014:- NSUI संगठन चुनाव में अपने जिले से 1000 से अधिक सदस्य जोड़कर चुनाव में शामिल होने का अवसर मिला जिसके बाद निर्वाचित होकर 159 मतो से सरगुजा जिले का उपाध्यक्ष चुना गया।।
2015:- सितंबर में प्रदेश नेतृत्व ने सक्रियता एवं छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए मुझे सरगुजा जिले का अध्यक्ष के रूप में कार्य करने एवं सरगुजा एनएसयूआई के नेतृत्व करने का अवसर दिया।।
2016:- प्रदेश संगठन के द्वारा नए गठन के निर्देश पर जिले में छात्रसंघ चुनाव में अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी में मुझे PCC अध्यक्ष वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल एवं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा ने मुझे सम्मानित किया गया वो मेरे लिए गौरव का पल था।।
2017:- प्रदेश में कांग्रेस को सोशल मीडिया में विपक्ष को धूल चटाने के लिए जिला कांग्रेस एवं प्रदेश एनएसयूआई ने IT सेल के सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा जिससे हमारे टीम के सक्रियता से बौखलाए भाजपा के लोगो ने मेरे ऊपर FIR किया जिसमे मुझ 2 दिन का जेल हुआ जिसके बाद सक्रियता ओर बढ़ी ओर सोशल मीडिया में कार्य करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा गया प्रदेश NSUI के द्वारा।
2018:- संगठन चुनाव में जिले से सबसे अधिक 1500 सक्रीय सदस्यों को जोड़ा जिसके लिए प्रदेश में अपने जिले को अधिक सदस्य जोड़ने के श्रेणी में लाया।।
2018:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए। पुनः जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।।
2018:- प्रदेश में 15 वर्ष से काबिज विकास की झूठी गुणगान को सच्चाई को बताने को लेकर प्रदेश NSUI के निर्देश पर जिलों में विकास खोजो यात्रा एवं विकास की चिड़िया का कार्यक्रम कर पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास में 5000 पोस्टकार्ड भेजे गए जिसमे उनके झूठे विकास को जनता एवं छात्रों ने लिखा।।
2018: सोशल मीडिया में एनएसयूआई की भूमिका मजबूत बनाने प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा जी ने सरगुजा जिले में संभागीय ट्रेनिग की जिम्मेदारी मुझे दी गयी। तत्कालीन नेताप्रतिपक्ष टी एस बाबा ओर विनोद वर्मा जी के द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम "हम बदलेंगे राजनीति" का सफल आयोजन हुआ जिसमें सरगुजा के साथ बलरामपुर,सूरजपुर,कोरिया, जशपुर के 150 कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर में ट्रेनिंग लिया इस सफल आयोजन के लिए मुझे प्रमाण पत्र अध्यक्ष जी के द्वारा दिया गया, जिसके पश्चात चुनाव जिम्मेदारी जिला, ब्लाक में वैठक कर कार्यकर्ताओ को चार्ज करने प्रयासरत रहे ।जिसके बाद जनता ने कांग्रेस पर विश्वास कर पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में बनी।
2019: हमारी सरकार बनाने के पश्चात विभागों में समस्याओ को मंत्री महोदय को अवगत कराने की जिम्मेदारी के साथ हमारी मांग को सरकार के सामने रखना शुरू किया । केंद्र की मोदी सरकार CBSE की फीस बढ़ाने का विरोध किया गया,JNU में छात्रों के यूजर मारपीट पर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया, एवं केंद्र के छात्र विरोधी निर्णय का सरगुजा में लगातार विरोध किया।
2019: राजीव गांधी पी जी कॉलेज अम्बिकपुर जनभागीदारी समिति में सदस्य के रूप में एवं जिला कांग्रेस कमिटी सरगुजा के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बनाया गया।
2020: इस समय देश मे लॉकडाउन लगया गया जिसमें एनएसयूआई के साथियो के साथ जिम्मेदारी ली गरीबो को सुखा राशन ओर खाना बनवा कर लोगो तक पहुचाया एनएसयूआई प्रदेश के आवाहन पर सरगुजा जिले में "एनएसयूआई रसोई" की शुरुआत की गई।
2020: लॉकडाउन को देखते हुए 2 अप्रैल को सरगुजा से पहली मांग जनरल प्रमोशन के हमने किया जिसके बाद पूरे प्रदेश में इसकी मांग उठी और अंत मे जनरल प्रमोशन दिया गया जिसका श्रेय अध्यक्ष जी ने सरगुजा एनएसयूआई को दिया और हमने छात्रों का साल बर्बाद न हो इसके लिए लागत विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ चर्चा करते रहे जिससे छात्रों को परीक्षा में सहूलियत मिल सके।
2020: प्रदेश एनएसयूआई द्वारा 5 अगस्त को "श्री राम के नाम एक दिया ननिहाल में" कर्यक्रम को मैंने पूरे सरगुजा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर हर ब्लॉक विधानसभा में 1000 दिए जलाए, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ छात्र सत्याग्रह का आंदोलन किया।
2020: ऑनलाइन परीक्षा को लेकर हमने हेल्पलाइन चालू किया और छात्रों से चर्चा कर विस्वविद्यालय प्रशासन से सत प्रतिशत लागू करवाया, जैसे पीडीएफ की अनिवार्यता खत्म करने, प्रश्नपत्र का लिंक अलग से देने, कॉपी जमा करने स्पीड पोस्ट के साथ कोरियर,के साथ ड्राप बॉक्स की सुविधा,अन्य छात्रों के लिए सुविधाओं दिलाने का प्रयास किया
2021: मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हमने विस्वविद्यालय में विभिन्न से संकाय , खाली पदों पर भर्ती विश्वविद्यालय के ब्रांच को लेकर मांग किया,केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में।प्रदेश एनएसयूआई के दिशा निर्देश पर सरगुजा जिले में।कार्यक्रम आयोजित किया।
2021: गरीब छात्रों के लिए लॉकडाउन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एनएसयूआई सरगुजा ने "राजीव गांधी बुक बैंक"का विमोचन आदि बाबा से करवा कर शुरुआत की गई जिसमे गरीब छात्रों को मुफ्त में किताब देने का संकल्प लिए। 4 फरवरी को प्रदेश एनएसयूआई ने छात्र किसान मार्च में शामिल हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर छात्रों की मांग और सरगुजा के लिए संगठन और नई कार्ययोजना के बारे में बताया।
2021: पुनः मार्च से 60 दिन का लॉकडाउन में माँ गौरी सेवा समिति के साथ एनएसयूआई सरगुजा ने जुड़कर गरीबो एवं जुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे निशक्तजानो एवं कोरोना में होम आइसोलेशन के मरीजो को सुखा राशन, भोजन, दवाइयां,मास्क, ग्लव्स ,दूध आदि जरूरत की चीज़ों को उपलब्ध करवाया ,जिसमे कई समितियो के द्वारा कोरोना वारियर के रूप में सम्मनित किया गया।
2021: प्रदेश एनएसयूआई के द्वारा "मोदी टीका दो" अभियान की शुरुआत सरगुजा के समस्त ब्लॉक में किया गया,एनएसयूआई सरगुजा के द्वारा हम सब के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के जन्मदिन के दिन कोरोना वारियर जैसे सफाईकर्मी,स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी को छाता, रेनकोर्ट,टोर्च देकर सम्मानित किया गया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में 100 नए सदस्य जोड़कर एवं कांग्रेस के नीतियों को बारे में बताया गया। आदरणीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई सरगुजा ने साल श्रीफल देकर वृद्धाआश्रम में मिष्ठान बटकर मनाया गया।
2021: विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई जिसमें छात्रो से पूरा शुल्क लिया गया एनएसयूआई सरगुजा ने शासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से 50 प्रतिशत शुल्क वापसी की मांग किया जिसके बाद शुल्क वापसी को लेकर कमिटी बनाई गई ,एनएसयूआई सरगुजा ने छात्रहित को देखते हुए जिले में निशुल्क 500 उत्तरपुस्तिका वितरण किया जिससे छात्रों पर आर्थिक भार न पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के जन्मदिन को "बेरोजगार दिवस" के रूप में एनएसयूआई सरगुजा ने मोमोज़, फुल्की बेचकर मनाया ।
2021: स्व राजीव गांधी जी के जयंती को "सदभावना दिवस" के रूप में एनएसयूआई सरगुजा ने 103 यूनिट ब्लड डोनेट करके मनाया, जिसमे रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर एनएसयूआई सरगुजा को सम्मनित किया। 2023 विधानसभा चुनाव के देखते हुए एनएसयूआई सरगुजा संभाग सोशल मीडिया की बैठक आदरणीय स्वास्थ मंत्री टी एस बाबा, प्रदेश प्रवक्ता आर.पी सिंह जी के द्वारा लिया गया उक्त कार्यक्रम को मैंने संचालन किया एवं कार्यकर्ता को सोशल मीडिया कि उपयोगिता को समझया गया।
2021: संगठन में बदलाव के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने "कैंपस चलो "कार्यक्रम की शुरआत पूरे प्रदेश में कई जसमे छात्रो को समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण के लिए सरकार के समक्ष रख जाएगा और संगठन से जुड़ने के लिए अवसर प्रदान करने कार्यक्रम कैंपस चलो के समन्वय के लिए मुझे एनएसयूआई कोरिया जिला का प्रभारी बनाया गया जो प्रदेश अध्यक्ष जी के गृह जिला है।
2021: छत्तीसगढ़ में नगर निगम नगर पंचायत चुनाव में मुझे एनएसयूआई की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी चुनाव प्रचार प्रसार, चुनाव समन्वय हेतु प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव प्रभारी बनाया गया|
2021:- प्रदेश कार्यालय के बाद सरगुजा पहला जिला बना जिसमे एनएसयूआई का जिला कार्यलाय राजीव भवन में मिला। जिला अध्यक्ष होने के नाते प्रथम प्रवेश करने का सौभाग्य मिला इस कक्ष को छात्रहित में समर्पित करते हुए हफ्ते में तीन दिन छात्रों की समस्याओं के लिए बैठक चालू किया कार्यक्रम की रणनीति और कार्यकर्ताओ को बैठने के लिए पूरी व्यवस्था उस कक्ष में उपलब्ध करवाया जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।
2021:- देश में पहला जिला बना एनएसयूआई सरगुजा जिसका अपना ऑफिशियल एंड्रॉयड ऐप गूगल प्ले स्टोर में लॉन्च किया गया जिससे छात्रों की समस्याओं को निराकरण के लिए मदद मिल रही है एवं अन्य सुविधाओं से लैस इस एप को छात्रहित समर्पित किया।
2021:- कोरोना काल के बाद महाविद्यालय पुणे प्रारंभ हुई छात्रों के स्वास्थ को देखते हुए जिले के समस्त महाविद्यालय में स्वस्थ शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा की मदद से किया गया जिसमे छात्रों की संपूर्ण जांच कर उन्हे निशुल्क दवाइया भी एनएसयूआई सरगुजा के द्वारा दिलवाई गई।
2022:- रेलवे बजट में सरगुजा जिला को केंद्र सरकार के द्वारा रेल विस्तार के लिए कुछ नहीं दिया गया जनहित के मुद्दे के लिए हमने रेल बजट की प्रति जलाकर जनता के बीच लॉलीपॉप बैठकर सांसद सरगुजा से इस्तीफे की मांग की गई।
2022:- कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हुई राजीव भवन स्थित एनएसयूआई कार्यालय में छात्रों के द्वारा लगभग हजार आवेदन ऑनलाइन परीक्षा को लेकर आए मैंने छात्रों की भावनाओं को देखते हुए माननीय शिक्षा मंत्री जी को पत्र भेजकर ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की जिसके बाद जिले के महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली गई।
2022:- भाजपा के लोगों के द्वारा बतौली चक्का जाम में स्कूली छात्रों को लेकर के गए वो भी परीक्षा के दिन में जिससे वो परीक्षा देने से वंचित रह गए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा विशेष जांच टीम गठित की गई जांच टीम का हिस्सा मुझे भी बनाया गया 375 छात्रों का भविष्य खराब हो जाच उपप्रांत रिपोर्ट प्रस्तुत कर छात्रों को पुनः परीक्षा दिलवाने की मांग की और छात्रों को पुनः परीक्षा देने की अनुमति मिली छात्रों का भविष्य खराब होने से बचा।
2022:- संगठन में सक्रियता को देखते हुए आदरणीय स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा के आशीर्वाद एवं एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के द्वारा प्रदेश महासचिव का (पद) दायित्व मुझे 3 मार्च को दिया गया।
2022:- प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सरगुजा दोनों दायित्व शीर्ष नेतृत्व ने दिया छात्रों से संवाद किया छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा की मांग को देखते हुए संभागीय छात्र आक्रोश रैली अंबिकापुर में आयोजित किया जिसमें लगभग 1800 छात्रों ने भाग लिया अब तक के सरगुजा विश्वविद्यालय घेराव में सबसे बड़े आंदोलन के रूप में नाम दर्ज हुआ मैंने 6 फीट का महाज्ञापन 18 सूत्री मांग को लेकर के विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया,जो लगभग पूरा भी हुआ।
2022:- ऑनलाइन परीक्षा की मांग पूरी हुई छात्रों के साथ महाविद्यालय में जश्न मनाया गया मुख्यमंत्री जी का आभार किया साथ की पेट्रोल डीजल महंगाई को लेकर महाविद्यालय में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन बाइक कार धकेल कर मोदी राहत दो के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
2022:- केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए युवा विरोधी अग्निपथ योजना का प्रदेशव्यापी देशव्यापी आंदोलन के कड़ी में सरगुजा में भी एक दिवसीय धरना आयोजित कर विरोध दर्ज किया साथ ही साथ दिल्ली में आयोजित संसद घेराव में भी शामिल होकर विरोध किया ।
2022:- विज्ञान महाविद्यालय सरगुजा के छात्रों की मांग सिटी बस चलवाने और छात्रों को हॉस्टल की सुविधा दिलवाने की मांग सरगुजा कलेक्टर से किया जिसके बाद छात्रों को हॉस्टल बस की सुविधा मिली।
2022:- प्रदेश संगठन ने मुझे जिम्मेदारी देते हुए जिला जशपुर एनएसयूआई का संगठन प्रभारी नियुक्त किया। जिले का दौरा कर नए लोगो को संगठन में जोड़ने का कार्य चालू किया प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के साथ दौरा किया अच्छे कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वश्रेष्ठ जिला प्रभारी का सम्मान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के हाथो दिलवाया।
2022:- स्वतंत्रता दिवस के 75वे वर्षगाठ के अवसर पर आयोजित गौरव यात्रा सरगुजा जिले में तिरंगा यात्रा निकलकर इस उत्सव को मनाया जिसमे सैकडो की संख्या में कार्यकता उपस्थित हुए।
2022:- संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय के तृतीय चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से छात्रों का कार्य बाधित हो रहा था मैं और संगठन के पधाधिकारियो के साथ हड़तालियों से बात कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर स्वास्थ मंत्री टी एस बाबा से चर्चा कर हड़ताल खत्म करवाया और छात्रों का कार्य चालू करवाए।
THANK YOU
Comments
Post a Comment